Motihari: आंगनबाड़ी सेविका–सहायिकाओं की बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Motihari: आंगनबाड़ी सेविका–सहायिकाओं की बैठक संपन्न

प्रखंड क्षेत्र के सोनबरसा में सोमवार को संगठन की मजबूती के लिए आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

हरसिद्धि .प्रखंड क्षेत्र के सोनबरसा में सोमवार को संगठन की मजबूती के लिए आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक के प्रथम चरण में सोनबरसा और पानापुर रंजीता पंचायत की सेविका, सहायिका एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक बिंदा राम ने की. अध्यक्षीय भाषण में श्री राम ने कहा कि आजकल आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं. उन पर तरह-तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं. इसलिए सेविका–सहायिकाओं की एकता जरूरी है. जब तक संगठन में मजबूती नहीं आएगी तब तक सेविका–सहायिकाओं का कल्याण नहीं होगा और न ही उनकी समस्याओं का समाधान ही होगा. इसलिए आपसी एकता जरूरी है. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकता जरूरी है. मौके पर संघ की प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, चंदा देवी, मीरा देवी, उर्मिला देवी, मधुबाला देवी, ललिता देवी, शोभा देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन