ePaper

Motihari: एंबुलेंस कर्मी जायेंगे अनिश्चतकालीन हड़ताल पर

Updated at : 02 Sep 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: एंबुलेंस कर्मी जायेंगे अनिश्चतकालीन हड़ताल पर

अपनी मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मी आगामी 08 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. अपनी मांगों के समर्थन में 102 एंबुलेंस कर्मी आगामी 08 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. एंबुलेंसकर्मियों ने चेतावनी देते हुए कि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी. मंगलवार को 102 एंबुलेंसकर्मियों के करीब दो दर्जन से अधिक चालकों ने सीएस को आवेदन देते हुए अपनी मांगों को दोहराया. पूर्वी चंपारण जिला के एंबुलेंसकर्मी के जिला सचिव अनीश कुमार ने बताया कि मांगों को ले बिहार के कई जिलों के एंबुलेंस चालक एक सितंबर से हड़ताल पर चले गये है. ऐसे में सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो वे लोग भी 08 सितंबर से इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे जायेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में नरेन्द्र कुमार, रिषीलाल सहनी, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार, अमित कुमार, कलीम मियां, धीरज कुमार, रामबाबू कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन