Motihari: दस हजार के इनामी के घर चिपकाया गया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: दस हजार के इनामी के घर चिपकाया गया इश्तेहार

तुरकौलिया निवासी मोहम्मद आदम पिता शेख यूनुस के खिलाफ न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को तुरकौलिया पुलिस के सहयोग से उक्त अभियुक्त के घर चस्पा किया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. पुलिस ने चकिया थाना कांड संख्या 93/25 के फरार अभियुक्त सेमरा बेलवतिया थाना तुरकौलिया निवासी मोहम्मद आदम पिता शेख यूनुस के खिलाफ न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को तुरकौलिया पुलिस के सहयोग से उक्त अभियुक्त के घर चस्पा किया. यह कार्रवाई फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की गयी. अभियुक्त पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश कर रही है. इसी सिलसिले में तुरकौलिया पुलिस के सहयोग से शनिवार को न्यायालय से प्राप्त इश्तहार को विधिवत तामील किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन