Motihari:अत्यधिक बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
Motihari:अत्यधिक बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन

रविवार को हुयी सामान्य से 90 प्रतिशत अधिक बारिश होने के बाद जिले में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है. इसको ले प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. रविवार को हुयी सामान्य से 90 प्रतिशत अधिक बारिश होने के बाद जिले में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है. इसको ले प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. कहा गया है कि अगर इसी तरह से लगातार बारिश होती रही तो बाढ़ आने की संभावना अधिक बढ़ जाएगी. फिलवक्त आज की बारिश से नीचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने लगे है. वहीं नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि होने लगी है. जिला कृषि कार्यालय द्वारा सभी अंचल, प्रखंड के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है.वहीं किसानों को जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और खेतों में अत्याधिक जल जमाव से फसलों को बचाने की सलाह दी जा रही है. रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि यही वर्षा दर बना रहा तो अगले कुछ दिनों में नीचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इधर मौसम विभाग ने बताया कि 06 अगस्त के बीच एक नये निम्नदाब क्षेत्र के सक्रिय होने की संभावना जतायी है, जिससे भारी बारिश होने का अंदेशा जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन