Motihari : पेट्रोल पंप मालिक पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
Author Amresh kumar
Updated:
विज्ञापन

छतौनी थाना अंतर्गत मठिया पेट्रोल पंप के मालिक महेश चंद्र लाल व उसके पुत्र पर जानलेवा हमले का आरोपित पकड़ा गया.
विज्ञापन
मोतिहारी . छतौनी थाना अंतर्गत मठिया पेट्रोल पंप के मालिक महेश चंद्र लाल व उसके पुत्र पर जानलेवा हमले का आरोपित पकड़ा गया. गिरफ्तार हमलावर राजू कुमार मठिया मोहल्ले का रहने वाला है. थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को छह-सात बदमाशों ने पंप मालिक व उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इसको लेकर महेश चंद्र ने सात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया कि पकड़े गये बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










