हाइवा की ठोकर से युवक की मौत, हंगामा

Updated at : 24 Jun 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की ठोकर से युवक की मौत, हंगामा

ढाका - शिकारगंज रोड में बीरता टोला मोहल्ला में सोमवार को डंफर /हाईवा की ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई

विज्ञापन

सिकरहना.ढाका – शिकारगंज रोड में बीरता टोला मोहल्ला में सोमवार को डंफर /हाईवा की ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई .मृत युवक की पहचान बीरता टोला मोहल्ला निवासी राजकुमार साह के अठारह वर्षीय पुत्र सुमन कुमार साह के रूप में हुई है .घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक एवं हाईवा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया तथा मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख यातायात बाधित कर दिया .सड़क जाम होने से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. सूचना पर पहुंचे बीडीओ इस्माइल अंसारी,पुनि विजय कुमार, एसएचओ अभिनंदन कुमार सिंह ने समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सरकारी नियमानुसार सहायता राशि परिजनों को मुहैया कराई जाएगी. इसके बाद ढाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी रवाना कर दिया. वही हाइवा को जब्त कर उसके चालक छपरा के जगदीशपुर निवासी विक्रम यादव को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मृतक के पिता ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गलत दिशा में आकर अपने दुकान पर झाड़ू लगा रहे मेरे बेटे को कुचल कर मौत के घाट उतार देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.ढाका थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन