Motihari : स्टैंड फैन जोड़ने के दौरान करेंट लगने से युवती की मौत

Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 6:17 PM

विज्ञापन

पहाड़पुर गिरी टोला गांव में शनिवार की दोपहर करेंट लगने से एक युवती की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari : पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गिरी टोला गांव में शनिवार की दोपहर करेंट लगने से एक युवती की मौत हो गयी. मृतका गिरी टोला गांव के वार्ड-01 स्थित राजेश्वर गिरी की पुत्री सुमन कुमारी (20) है. मृतका के पिता ने बताया की शनिवार दोपहर स्टैंड पंखा के तार सुमन बिजली के बोर्ड में जोड़ने गयी. जैसे हीं बोर्ड में तार लगाने का प्रयास की तभी उसे बिजली का करेंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि घर में कोई नहीं था. जब बगल के परिजन किसी काम से घर आई तो देखा की पंखे से सटी सुमन बेहोश पड़ी है. चीखने चिल्लाने के बाद घर वाले दौड़ कर आए. उसके बाद आनन-फानन में सीएचसी पहाड़पुर लाया गया जंहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां विदान्ति देवी ने रोते रोते बताया की सुमन का शादी तय हो गई था. इसी वर्ष उसकी शादी होने वाली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन