बैरिया बाजार के समीप बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

Published at :28 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
बैरिया बाजार के समीप बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

अरेराज मुख्य पथ पर बैरिया बाजार के समीप बाइक की ठोकर से एक बच्ची जख्मी हो गयी, परिजनों ने मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

मोतिहारी. अरेराज मुख्य पथ पर बैरिया बाजार के समीप बाइक की ठोकर से एक बच्ची जख्मी हो गयी, परिजनों ने मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका शंकर शरैया उतरी पंचायत वार्ड नंबर एक के दिलशेर आलम की पुत्री साजिया खातून (सात) थी. सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. मामले को लेकर उसके पिता ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि उसकी पुत्री एक दुकान में बिस्कुट खरीदने गयी थी. खरीदकर वह सड़क के किनारे खड़ी थी. इतने में एक बाइक चालक ने ठोकर मार दिया. बाइक पर एक व्यक्ति भी बैठा था. वह भी गिरे थे. बच्ची को इलाज कराने के लिए गाड़ी खोजने लगे. इसी का फायदा उठाकर बाइक छोड़ दोनों व्यक्ति भाग निकले. बाइक थाना को सुपुर्द कर दिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन