Motihari: दशहारा पूजा को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च, शांति बनाये रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन
Motihari: दशहारा पूजा को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च, शांति बनाये रखने की अपील

दशहारा पूजा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है

विज्ञापन

मोतिहारी . दशहारा पूजा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. एक तरफ शहर में रविवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया, वही दूसरी तरफ पुलिस लाइन में जवानों को मॉक ड्रिल कराया गया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि फ्लैग मार्च नगर थाना चौक से निकल मीनाबाजार होते हुए ज्ञानबाबू चौक, जानपुल चौक, स्टेशन रोड, बलुआ, राजा बाजार, कचहरी चौक तक गयी, वहीं छतौनी में भी फ्लैग मार्च निकाला गया. उन्होंने आमलोगों से अपील की कि दशहारा त्योहार आपसी सौहार्द व शांति पूर्वक ढंग से मनाये. यह मां दुर्गा के आराधना का त्योहार है. प्रशासन द्वारा यातायात से लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कुछ प्लान जारी किया है. उसपर हरसंभव अमल करना है. उन्होंने पुजा समितियों से कहा कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाये. समिति के वोलेंटियर को भी सुरक्षा की जिम्मेवारी दे. पुलिस के साथ समिति के वोलेंटियर भी सुरक्षा में रहने चाहिए. पंडला में आने-जाने का मार्ग सुगम बनाये. ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो्. अग्निशामक यत्र भी पंडाल में लगाना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन