ePaper

Motihari:तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

Updated at : 22 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

थाना क्षेत्र के अहिरौलिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रामगढ़वा : थाना क्षेत्र के अहिरौलिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार लछुमनवा गुलरिया टोला के मुकेश दास का पुत्र कृष्णा कुमार व प्रमोद राम का पुत्र उमाशंकर कुमार अन्य बच्चों के साथ तालाब में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले गये जिसमें दोनों डूब गये, अन्य बच्चों के हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उनकी तलाश करने लगे, काफी खोज के बाद दोनों को बाहर निकाला गया जिसमें कृष्णा की मौत हो गयी जबकि उमाशंकर की स्थित गम्भीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन