ePaper

Motihari: जिले में 92 नये जविप्र दुकान के लिए आये 866 आवेदन, सर्वाधिक रिक्ति सदर व अरेराज में

Updated at : 22 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: जिले में 92 नये जविप्र दुकान के लिए आये 866 आवेदन, सर्वाधिक रिक्ति सदर व अरेराज में

पूर्वी चंपारण जिले में अनुमंडलवार नये जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की नियुक्ति को लेकर भारी संख्या में आवेदन आये है.

विज्ञापन

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में अनुमंडलवार नये जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की नियुक्ति को लेकर भारी संख्या में आवेदन आये है. योग्यता मैट्रिक है, लेकिन दुकान के लिए स्नातक व मास्टर डिग्री लोगों ने भी आवेदन दिया है. डीएसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 92 नये जविप्र दुकानदारों की बहाली होनी है, जिसके लिए 866 आवेदन आये है. सर्वाधिक रिक्ति सदर अनुमंडल में 32 है, जबकि अरेराज में 23, सिकरहना में 16, पकड़ीदयाल में नौ, सुगौली नपं में 07, अरेराज नपं में दो, पकड़ीदयाल नपं में एक, ढाका नगर परिषद में दो रिक्ति है. योग्यता मैट्रिक व कंप्यूटर ज्ञान वाले को प्राथमिकता दिया जायेगा. अगर इससे भी अधिक योग्यता व कंप्यूटर के ज्ञान वाले आवेदन होंगे तो उस पर भी विचार किया जा सकता है. तीन सितंबर को अनुमंडल स्तर से इसका अंतिम निर्णय होगा. नियमानुसार संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को दुकान आवंटित नहीं होगा. आटा चक्की मालिक व निकट संबंधी, अव्यवस्क, पागल, दिवालीया, जिन पर पूर्व से आवश्यक वस्तु अधिनियम की केस है, सरकार के किसी लाभ के पद पर कार्यरत है उन्हें दुकान आवंटित नहीं हो सकता है. पंचायत व वार्डवार आरक्षण का नियमों का पालन किया जायेगा.

दो दुकान पर प्राथमिकी व तीसरे का दुकान हुआ रद्द

खाद्यान्न आवंटन व वितरण में गड़बड़ी की औचक जांच में मिली शिकायत को लेकर दो जनवितरण दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी का निर्देश दिया गया है, तो तीसरे दुकान आमजनता के शिकायत पर जांच के बाद रद्द कर दिया गया है. डीएसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सुगौली नपं वार्ड नंबर 19 के अब्दुल क्यूम, फेनहारा के अशोक कुमार सिंह (बारा परसौनी) के खाद्यान्न जांच में कमी पाये जाने पर प्राथमिकी का निर्देश दिया गया है. वहीं पचरूखा मध्य के म. जुबैर के दुकान को लाेगों के शिकायत के बाद जांच में सही पाये जाने पर रद्द कर दिया गया है. डीएसओ ने बताया कि खाद्यान्न वितरण व स्टॉक में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन