मोतिहारी: सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Devotees and girls participating in Kalash Yatra at Tharbitiya

भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु और कन्याएं

मोतिहारी के थरबिटिया पंचायत में सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर 2051 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के पकड़ीदयाल से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत थरबिटिया पंचायत के टोला मठ में आयोजित सात दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 2051 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. जय श्रीराम के उद्घोष और गाजे-बाजे के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा.

चकनाहा नदी तट पर हुआ जलभरी कार्यक्रम

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर थरबिटिया चौक होते हुए चकनाहा नदी तट पहुंची. यहां घनश्याम शास्त्री, अखिलेश्वर पांडे और शुभम पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत जलभरी कार्यक्रम संपन्न कराया गया.

यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे रास्ते भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे.

विधायक के पहुंचते ही गूंजा यज्ञ स्थल

कलश यात्रा में राणा रणधीर सिंह भी शामिल हुए. उनके पहुंचते ही यज्ञ स्थल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

महायज्ञ के यजमान भोला साहनी, लक्ष्मी नारायण साहनी, सीताराम साहनी, मदन साहनी, हरदयाल साहनी और पुनीत साहनी ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की.

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे युवा

थरबिटिया पंचायत के युवकों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं के बीच शरबत, ठंडा पानी और फल का वितरण किया. सेवाकर्ता संतोष कुमार ने कहा कि सेवा दिल से की जाती है और सेवा करने से कभी धन की कमी नहीं होती.

महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

कार्यक्रम में मुखिया माधो लाला साहनी, सुंदरपट्टी पंचायत के मुखिया वीरेंद्र साहनी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राकेश साहनी, जुलाई साहनी, संतोष तिवारी और वृंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन