Motihari : हरपुर में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
Motihari : हरपुर में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत शनिवार को आदापुर प्रखंड के हरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल. मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत शनिवार को आदापुर प्रखंड के हरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सीमा जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान एनएमओ टीम लीडर डॉ. कृष्ण मुरारी शर्मा, डॉ अभिनव गर्ग, डॉ अनन्या चौधरी, डॉ. तमन्ना, डॉ. नीतेश कुमार के नेतृत्व की मेडिकल टीम के द्वारा 200 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया और उनके बीच दवा का वितरण किया गया. स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजों को सुगर, बीपी से बचाव को लेकर विशेष सुझाव दिया गया तथा बदलते मौसम में स्वास्थ्य की कैसे देखभाल करें इसके बारे में भी बताया गया. मौके पर सीमा जागरण मंच के सुरेश कुमार गुप्ता, सुमित मुखिया सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन