ePaper

Motihari: 20 हजार का इनामी राजकिशोर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated at : 30 Jun 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: 20 हजार का इनामी राजकिशोर ने कोर्ट में किया सरेंडर

अंतरराज्जीय साइबर फ्रॉड का संगठित बॉस गिरोह के सक्रिय सदस्य राजकिशोर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.अंतरराज्जीय साइबर फ्रॉड का संगठित बॉस गिरोह के सक्रिय सदस्य राजकिशोर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया. वह रघुनाथपुर का रहने वाला है. उसपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बताया जाता है कि पुलिस फरार चले रहे पांच साइबर बदमाशों पर इनाम घोषित करने के बाद कुर्की की तैयारी में थी. राजकिशोर को इसकी भनक लगी, उसने कुर्की के डर से भागे-दौड़े कोर्ट मेंं पहुंच आत्म समर्पण किया. कहा कि सर मुझे जेल भेज दीजिए, साइबर थाने के डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि राजकिशोर को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा. बताते चले कि 16 जून को शहर के अलग-अलग जगहों से पांच साइबर फ्रॉड पकड़े गये थे. उनके ठिकानों पर 30 लाख कैश, नोट गिनने वाला मशीन्, हथियार, कारतूस, चेकबुक, पासबुक सहित अन्य कागजात मिले थे. पुलिस ने राजकिशोर के घर पर भी दस्तक दी थी, लेकिन वह घर पर नहीं था. उसके घर की तलाशी के दौरान चेक बुक व पासबुक मिला था. बॉस गिरोह से जुड़े अबतक आठ लोग पकड़े जा चुके है. मुख्य सरगना आयूष, यश व अंश अब भी पुलिस की पकड़े से बाहर है. पुलिस ने अबतक दर्जनों लोगों को चिन्हिंत किया है, जो इस गिरोह से जुड़ साइबर क्राइम के जरिए पैसों की उगाही कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन