कोहरे के कारण टकरायीं 10 गाड़ियां, छह घायल

घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सरोतर पहल के समीप बुधवार को सुबह चार जगहों पर दस से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गयीं.
डुमरियाघाट.घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सरोतर पहल के समीप बुधवार को सुबह चार जगहों पर दस से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. इसमें यात्रियों को लेकर जा रही राज बस का चालक, उसमें सवार चार यात्री एवं एक ट्रक का उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में राज बस, गैस सिलिंडर लदा ट्रक, गैस टैंकर, यात्री बस, ट्रक और एंबुलेंस शामिल हैं. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को स्थानीय अस्पताल भेजा. जख्मियों में राज बस चालक राजीव कुमार वैशाली जिले के गोरौल का रहनेवाला है. बस का खलासी गुड्डू कुमार मिश्रा सीहो बहनगरी थाना सकरा,मुजफ्फरपुर का निवासी है. जख्मी यात्रियों में वाहिद सारण जिले के जलालपुर का रहनेवाला है. अमजद खान काल्याचक, सीलमपुर, दलीग्राम पश्चिमी बंगाल के रहनेवाले हैं. शेख इस्तफाक अलिया चौक मालदाह बंगाल का रहनेवाला है. एक आयशर ट्रक का चालक नागेश कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. बस पश्चिम बंगाल से सीवान जा रही थी. पुलिस एनएचआइ के सहयोग व क्रेन की मदद से सभी गाड़ियों को सड़क से हटा यातायात चालू कराया. प्रभारी थानाध्यक्ष (अपर) आदित्य कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है. सभी जख्मियों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




