पटना में रिश्ता टूटने से बौखलाया शादीशुदा युवक, नाबालिग को मारी गोली, पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2023 2:29 AM
लड़के के बारे में शादीशुदा व एक बच्चे होने का पता परिजनों को चला, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और नाबालिग को भी बात करने से मना कर दिया. शादी टूटने के बाद आरोपित काफी आक्रोशित हो गये और पटना सिटी से कट्टा मंगवा कर हत्या के नीयत से उस पर गोली चला दी
पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर में नाबालिग युवती की बायीं हथेली में गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को एएसपी काम्या मिश्रा ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपित सूरज कुमार उर्फ अभिषेक को आलमगंज थाना क्षेत्र से कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
शादीशुदा होने की बात पता चलने पर तोड़ दिया था रिश्ता
एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि आरोपित पहले से शादीशुदा था और इस बात की जानकारी न तो नाबालिग को थी और न ही उसके परिजनों को. जब लड़के के बारे में शादीशुदा व एक बच्चे होने का पता परिजनों को चला, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और नाबालिग को भी बात करने से मना कर दिया. शादी टूटने के बाद आरोपित काफी आक्रोशित हो गये और पटना सिटी से कट्टा मंगवा कर हत्या के नीयत से उस पर गोली चला दी. हालांकि इस घटना में नाबालिग के हाथ में गोली लगी, जिसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है.
सोशल मीडिया के किसी भी शख्स पर न करें भरोसा
काम्या मिश्रा ने घटना की जानकारी देने के बाद लड़कियों के परिजनों को सीख देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के किसी शख्स पर जल्दी भरोसा न करें और अपनी बच्चियों को भी इससे रोकें. आजकल के परिजन ध्यान देने के बजाय नाबालिग के हाथों में मोबाइल दे रहे हैं. इस कारण बच्चे नासमझी की वजह से फंस जा रहे हैं. परिजन अपने बच्चों को सही और गलत की जानकारी समय-समय पर देते रहें.
Also Read: बेगूसराय : शादी में डीजे को पिस्टल लहराने से रोका तो पिता ने बेटे को खुद मारी गोली, हुआ फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










