मांझी की बहू ने लालू की बेटी रोहणी को दी मुंह नोंचने की धमकी, बिहार में भाषा की मर्यादा हो रही तार तार

रोहिणी आचार्य ने भी बिना नाम लिये नीतीश सरकार के एक दलित मंत्री पर असंसदीय शब्द का प्रयोग किया था. रोहणी के उसी ट्वीट पर पलटवार करते हुए मांझी की बहू ने लालू की बेटी को यह धमकी दी है.
पटना. बिहार में राजनीतिक बहस के दौरान भाषा की मर्यादा तार-तार हो रही है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य का मुंह नोंच लेने की धमकी दी है. इससे पहले रोहिणी आचार्य ने भी बिना नाम लिये नीतीश सरकार के एक दलित मंत्री पर असंसदीय शब्द का प्रयोग किया था. रोहणी के उसी ट्वीट पर पलटवार करते हुए मांझी की बहू ने लालू की बेटी को यह धमकी दी है.
दरअसल पिछले दिनों बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच पिछले दिनों जो विवाद हुआ था. वह बिहार विधान परिषद में भी गूंजा. इसी दौरान राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री का दलाल तक कह दिया. इस मामले में जदयू नेता अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी पर जोरदार हमला किया था. उन्होंने भी राबड़ी देवी की शिक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए टिप्पणी कर दी थी. इसे राबड़ी देवी ने बिहार की सभी महिलाओं का अपमान बताया.
रोहिणी आचार्य ने इसी मामले में अशोक चौधरी को निशाने पर लेते हुए अपने ट्वीट में उनपर पलटू राम की दलाली का फर्ज अदा करने का आरोप लगाया. रोहणी ने लिखा कि इसीलिए वे महिला का भी अपमान करके विधानसभा अध्यक्ष वाला मामला दबाने की साजिश रच रहे हैं. रोहिणी आचार्य के इस ट्वीट पर दीपा मांझी ने भी भाषा की मर्यादा ताक पर रख दी. उन्होंने अपने ट्वीट में रोहिणी को सिंगापुरिया कहकर संबोधित किया है.
उन्होंने ट्विटर पर रोहिणी को लिखा ‘का हो सिंगापुरिया कभी दलित के चोर बोलती हो, कभी दलाल बोलती हो सुधरोगी की नहीं? मने जो मन आएगा उ बोलोगी आउर हमनी दलित सब चुप बईठेंगें? ई जंगलराज नहीं है जब तुमलोग दलित नरसंहार कराकर चारा का दलाली खाते थे,अब दलितों को कोई अपमानित करेगा तो उसका मुँह भकोर लिया जाएगा। समझी की नहीं?’
वैसे मांझी की बहू और लालू परिवार के बीच ट्विटर पर कई बार इस तरह की बातें होती रही हैं. माझी की बहू के निशाने पर अधिकतर लालू प्रसाद की बेटी रोहणी रहती है. रोहणी फिलहाल सिंगापुर में रह रहीं हैं. दीपा ने रोहिणी पर पहले भी जुबानी हमला किया है. इस बार फिर से ट्वीट के माध्यम से अटैक किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




