मनीष कश्यप अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में, ताबड़तोड़ मुकदमे लदने के बाद क्या मांगी है राहत, जानिए..

Updated at : 06 Apr 2023 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
मनीष कश्यप अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में, ताबड़तोड़ मुकदमे लदने के बाद क्या मांगी है राहत, जानिए..

Manish Kashyap News: मनीष कश्यप को फिर एकबार रिमांड पर भेजा गया है. 15 दिनों की रिमांड अवधि में तमिलनाडु पुलिस उनसे पूछताछ करेगी. इधर मनीष कश्यप ने भी अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जानिए किस बात को लेकर वो सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Manish Kashyap News: तमिलनाडु प्रकरण में फंसे यूट्यूब चैनल सचतक के संचालक मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गयी है. बुधवार को मदुरई कोर्ट में मनीष कश्यप को पेश किया गया और तमिलाडु पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी. मनीष कश्यप को 15 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है जहां उससे पूछताछ की जाएगी. इधर बिहार में मनीष कश्यप के ऊपर एकऔर मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं अब अलग-अलग राज्यों में मुकदमे दर्ज होने के बाद अब मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है.

15 दिनों की रिमांड पर मनीष कश्यप

मनीष कश्यप को 15 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है. इधर बिहार में मनीष कश्यप के ऊपर मुकदमों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ईओयू ने हाल में ही एक और केस दर्ज किया है जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करते मनीष कश्यप को एक वीडियो में पाया गया. इससे पहले ही बिहार में मनीष कश्यप पर कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं तमिलनाडु में भी उनके ऊपर केस दर्ज हैं. बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ कथित रूप से हिंसा की भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

Also Read: बिहार MLC चुनाव: कोसी शिक्षक सीट पर BJP का प्रयोग फेल, जदयू प्रत्याशी एकतरफा कैसे जीते, जानिए..
सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जहां उन्होंने याचिका दायर की है कि अलग-अलग राज्यों में दर्ज किए गए मुकदमों को एक क्लब में किया जाए. मनीष कश्यप अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों से परेशान हैं. इससे राहत के लिए वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं.

बिहार व तमिलनाडु में मुकदमे दर्ज

बता दें कि हाल में ही मनीष कश्यप के ऊपर एक के बाद एक करके कई मुकदमे बिहार में दर्ज हुए. पूर्व में भी मनीष के ऊपर कई मुकदमे किए गए थे. पुराने मामले में ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गयी थी जिस दौरान फरार मनीष कश्यप ने सरेंडर किया था. बेतिया में सरेंडर किए जाने के बाद मनीष कश्यप को पटना ले जाया गया था. ईओयू ने पूछताछ पूरी की थी और फिर तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गयी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन