गोपालगंज में विवाद सुलझाने गये शख्स की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2023 1:53 PM
कभी-कभी अच्छा काम भी जानलेवा साबित होता है. बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. वो दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने गया था, लेकिन महंगा पड़ गया.
गोपालगंज. कभी-कभी अच्छा काम भी जानलेवा साबित होता है. बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. वो दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने गया था, लेकिन महंगा पड़ गया. दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने और बीच-बचाव करने गये 50 वर्षीय हरेराम प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. बीच-बचाव करने गये एक अन्य शख्स के भी गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दो पक्षों में मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस ने इस मामले पर भी जांच शुरू की है. घटना के बाद से इलाके में पुलिस एहतियात तौर पर चौकसी बरत रही है. पुलिस की एक टीम को कोटवा गांव में तैनात किया गया है.
घटना के संबंध में बताया गया कि हरेराम प्रसाद मामले को सुलझाने गया था कि उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दूसरा शख्स रामाशंकर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया है. एक शख्स की मौत और दूसरे के घायल होने की सूचना पाकर नगर थाने के अलावा जादोपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, जादोपुर, महिला थाना, एससी-एसटी थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुरेश राम, उनकी पत्नी सावित्री देवी और बेटी ऋतु शीतल शामिल हैं. बाकी अभियुक्त फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घायल का इलाज चल रहा है, जबकि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










