रांची से किडनैप करके युवक को बिहार ले आए 7 बदमाश! फिरौती की मांग के बीच पुलिस ने बांका से किया बरामद

Bihar Crime News: झारखंड की राजधानी रांची से एक युवक को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने अगवा कर लिया. स्कॉर्पियो में उसे बैठाकर वो बिहार ले आए. सोमवार रात को बांका से पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद किया.
Bihar Crime News: बिहार में फिर एकबार अपहरण की एक घटना चर्चे में है. इस बार अपराधियों ने एक युवक को झारखंड से अगवा किया. रविशंकर प्रसाद उर्फ राहुल कुमार वर्मा का अपहरण बदमाशों ने रांची से किया. जिसके बाद नौ लाख रुपये फिरौती की भी मांग की गयी. रांची पुलिस ने जांच के क्रम में पाया कि युवक को अगवा करके बिहार ले जाया गया है. जिसके बाद रांची पुलिस छापेमारी के लिए बिहार पहुंची.
रांची सदर थाना से फिरौती के लिए अपहृत एक व्यक्ति को बांका पुलिस ने सोमवार की देर शाम सदर थानाक्षेत्र के चमरैली हनुमान मंदिर के समीप से सकुशल बरामद कर लिया. अपहृत व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि अपहरणकर्ता सात आदमी थे. उन्होंने मारपीट करते हुए स्कार्पियो में बैठा लिया था. हालांकि पुलिस की पूछताछ जारी है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया है कि अपहरणकर्ता ने गत दिनों फिरौती के लिए रांची के बरियातू थाना अन्तर्गत केके सिन्हा के आवास के समीप से एक व्यक्ति का अपहरण किया था. अपहृत व्यक्ति ग्राम मुरला बिहार थाना चंडी जिला नालंदा के निवासी राजनंदन सिंह का पुत्र रविशंकर प्रसाद उर्फ राहुल कुमार वर्मा है.
Also Read: बिहार शराब कांड: कहाँ हुए फेल? बिहार के पूर्व DGP SK Singhal का पद त्यागने से पहले बड़ा बयान, पढ़ें…
थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि मामले में रांची पुलिस को बांका के ही अपहरणकर्ता होने की आशंका थी. इसे लेकर दो दिन पूर्व रांची पुलिस बांका आयी थी. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी. पुलिस ने संदेह का आधार पर चक्काडीह से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था. इस मामले में बांका पुलिस लगातार दबिश बना रही थी. उन्होंने बताया है कि अपहरणकर्ता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बता दें कि युवक की बरामदगी के लिए एसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी.रांची पुलिस अब रविशंकर को लेकर रांची रवाना होगी. वहीं पूरे घटनाक्रम में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लग गयी है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




