ePaper

पूर्व के विवाद को ले युवक को गोली मार किया जख्मी

Updated at : 22 Jun 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के विवाद को ले युवक को गोली मार किया जख्मी

अंधरामठ थान क्षेत्र के डकही व गढ़िया गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार को पूर्व के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

फुलपरास. अंधरामठ थान क्षेत्र के डकही व गढ़िया गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार को पूर्व के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गोली लगने से जख्मी युवक की हालत गंभीर रहने के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जख्मी युवक की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के बिक्रमशेर गांव निवासी इंदल साह के रूप में हुई है. घटना को लेकर पूर्व के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी इंदल साह अपने घर से डकही चौक जा रहे थे. उसी दौरान चौक से आधा किलोमीटर पहले डकही गढ़िया गांव के बीच हनुमान बाबा अखाड़ा के समीप हथियार से लैस दो बदमाशों ने कहासुनी करते हुए उनके पांव में गोलीमार कर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ केन्द्र लौकही में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफ़र कर दिया. थानाध्यक्ष सदन राम ने कहा है कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हुए हैं. जिनका इलाज दरभंगा में चल रहा है. जख्मी इंदल साह की पत्नी रामकुमारी देवी के बयान पर गढ़िया गांव निवासी बबलू मुखिया और कमल मुखिया सहित दो अज्ञात लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन