चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया, कालिख-चूना लगाकर घुमाया गांव

Published at :02 Mar 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया, कालिख-चूना लगाकर घुमाया गांव

पुलिस के अनुसार युवक पर बाइक चोरी का आरोप है. घटना के वक्त वह चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के भदौल बुधमा में चोरी के आरोप में पकड़े गये. एक युवक को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर, कालिख-चूना लगाकर पूरे गांव में घुमाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक के हाथ में रस्सी बंधी हुई दिखाई दे रही है. पुलिस के अनुसार युवक पर बाइक चोरी का आरोप है. घटना के वक्त वह चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया एवं पुलिस के हवाले कर दिया. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं आरोपी युवक राकेश कुमार की मां ने इस मामले को साजिश करार दिया है. उन्होंने बताया कि एक मार्च को दोपहर ढाई बजे बजे उनका बेटा अन्य लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने गया था. इसी दौरान अजीत कुमार, सचिन यादव और 5-6 अन्य लोग वहां पहुंचे और उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उसे कालिख-चूना लगाकर गांव में घुमाया गया. मां का दावा है कि पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले लोग भाग गये एवं बाद में उनके बेटे को जबरन बाइक चोरी के मामले में फंसा दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे की जेब से एक हजार रुपये छीन लिए गये, जिसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है. अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष पर सबकी नजरें टिकी हैं. पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन