Madhubani News : पूजा समिति को लेना होगा लाइसेंस

थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई.
खजौली. थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने की. बैठक में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निदेश दिये. कहा कि सभी कमिटी को पूजा से पूर्व थाना से लाइसेंस लेना होगा. पूजा के दौरान डीजे पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित रहेगा. प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, समय एवं रूट चार्ट थाना को उपलब्ध कराना होगा. कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्व किसी सूरत में बख्से नहीं जायेगे. बीडीओ लवली कुमारी ने शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा संपन्न कराने में प्रखंड प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मौके पर मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, विश्वजीत कुमार, मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया अशोक सिंह, मुखिया छठु पासवान, मुखिया-सह-मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश मंडल, सरपंच गणेश ठाकुर, कृष्णा कुमारी, नरेश यादव, रघुवीर चैधरी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




