Madhubani News : दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे मजदूर : सीपीआइ

सीपीआइ व सीपीएम के कार्यकर्ताओं की बैठक नाहस खंगरैठा उच्च विद्यालय में हुई.
बिस्फी. सीपीआइ व सीपीएम के कार्यकर्ताओं की बैठक नाहस खंगरैठा उच्च विद्यालय में हुई. अध्यक्षता माकपा लोकल कमिटी सदस्य बाबूलाल महतो ने किया. संचालन भाकपा के अंचल मंत्री महेश यादव ने किया. मौके पर सीपीआइ के जिला सचिव मिथिलेश झा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में वगैर रिश्वत के कोई कार्य नहीं होता. यहां के लोगों की हालात बेहद खराब है. मजदूर बड़े स्तर पर दुसरे राज्यों में पलायन के लिए मजबूर हैं. सीपीएम के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि सारे उद्योग बंद पड़े हैं एनडीए अपनी घोषणा पत्र में सभी उद्योगों को चालू करने का वादा भूल जाते हैं. बिहार में प्रधानमंत्री बीमा योजना आज तक लागू नहीं हुई. 20 मार्च को मधुबनी में हजारों किसान मजदूर नौजवान महिलाओं की हिस्सेदारी होगी. मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों को 5 डिसमिल जमीन देने, हाई डैम का निर्माण, कोसी परियोजना को मंजूरी सहित अन्य मांगों के सवालों पर बदलो सरकार बचाओ बिहार मधुबनी में जनसैलाब उमड़ेगी. बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र मोहन, विंदु यादव, सुमित्रा देवी, ललित कुशवाहा, पलटन यादव, केलव मुखिया, अभिन्नु कुमार, राम विलास पासवान, श्रवण पंडित, शीतल यादव, बलदेव यादव, रामबाबू यादव, अखिलेश पंजियार, प्रमोद झा, अरुण कुमार, रनवीर कुमार, रहमती खातुन, पुरनी देवी, सीताराम यादव, रास विहारी यादव, हलखोरी महतो, राय बहादुर पासवान, पवन यादव, सोगारथ मुखिया ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




