Madhubani News : संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत
Author Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय होटल के सभागार में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नव मनोनीत अध्यक्ष मृत्युंजय झा के मधुबनी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया.
विज्ञापन
मधुबनी.
स्थानीय होटल के सभागार में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नव मनोनीत अध्यक्ष मृत्युंजय झा के मधुबनी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. एक समारोक का आयोजन करते हुए उनके सम्मान में लोगों ने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नुनु ठाकुर ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मृत्युंजय झा के संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनने से एक बार फिर संस्कृत प्रेमियों में आशा और विश्वास है कि उनके हित की बात होगी. सालों से उपेक्षा का दंश झेल रहे शिक्षकों की स्थिति, विद्यालय व संस्कृत शिक्षा से सबंधित हर समस्या का निदान होगा. मृत्युंजय झा शुरु से ही संस्कृत भाषा, संस्कृत शिक्षकों के हित की बातें करते रहे हैं. वे इसकी पीड़ा जानते हैं. ऐसे में निश्चय ही इनके आने से अब संस्कृत के क्षेत्र में नये युग की शुरुआत होगी. मौके पर अमरेश श्रीवास्तव, प्रफुल्ल चौधरी, प्रमोद सिंह, संतोष झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










