Madhubani : पूर्व मुखिया के निधन पर शोक की लहर

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 11 Aug 2025 4:50 PM

विज्ञापन

पंडौल प्रखंड क्षेत्र की श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत के एनआरएस प्लेस शाहपुर में 53 वर्षीय पूर्व मुखिया प्रेम कुमार झा उर्फ मुनमुन झा के निधन पर शोक सभा हुई.

विज्ञापन

सकरी . पंडौल प्रखंड क्षेत्र की श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत के एनआरएस प्लेस शाहपुर में 53 वर्षीय पूर्व मुखिया प्रेम कुमार झा उर्फ मुनमुन झा के निधन पर शोक सभा हुई. शोक सभा में संस्थान के लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. अध्यक्षता विद्यापति सेवा संस्थान शाहपुर के महासचिव सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार झा ने की. संवेदना व्यक्त करते हुये कहा है कि पूर्व मुखिया प्रेम कुमार झा पंचायत के सर्वांगिण विकास के लिए अपने जीवन काल में हमेशा अग्रसर रहे. मृतक पूर्व मुखिया प्रेम कुमार झा श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत के वर्ष 2006 से 2011 तक मुखिया रहे थे. उनका कार्यकाल सराहनीय रहा हैं. उनके निधन की खबर सुन श्रीपुर हाटी दक्षिणी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई. उनके पैतृक गांव ककना में उनका अंतिम संस्कार किया गया. वह अपने पीछे एक पुत्र आनंद कुमार झा व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इनके निधन पर जिला जदयू नेता अनिल कुमार दास, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार साह, ब्रजेश चंद्र झा, नंद कुमार झा, श्रवण झा, इंद्रशेखर झा, किशोर कुमार झा, मुखिया अमरावती देवी, पूर्व मुखिया गोपाल झा, विजय कुमार झा, राजकुमार पासवान, मदन झा, सीताराम ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन