लदनियां: यूएमएस महुलिया में भवन की कमी, बरामदे में पढ़ने को मजबूर 500 बच्चे

Updated:
विज्ञापन

लदनियां: यूएमएस महुलिया में भवन की कमी, बरामदे में पढ़ने को मजबूर 500 बच्चे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलिया में आधारभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. करीब 500 छात्र-छात्राएं मात्र पांच कमरों में पढ़ रहे हैं, जिनमें से एक कार्यालय है. बाकी को बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है.

विज्ञापन

Ladaniyan School Facility: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलिया में आधारभूत सुविधाओं के घोर अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक लगभग 500 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए महज पांच कमरे उपलब्ध हैं. स्थिति यह है कि एक कमरे को कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि पुराना कार्यालय गोदाम में तब्दील हो चुका है.

विज्ञापन

बरामदे में बैठकर पढ़ने की मजबूरी

कमरों की भारी किल्लत के कारण कई कक्षाओं के बच्चों को खुले बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है. बारिश, भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड के मौसम में खुले स्थान पर बैठकर पढ़ने से छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि भवन के अभाव में पठन-पाठन का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और नए कमरे का निर्माण बेहद जरूरी है.

बीईओ ने दिया जांच का आश्वासन

मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अमितेश कुमार ने बताया कि समस्या की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा जल्द से जल्द भवन संबंधी कमियों और संसाधनों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा, जयंती रोहू और अमृत कतला से बढ़ेगी किसानों की आय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन