Madhubani News : विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर का मना वार्षिकोत्सव

विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
मधुबनी. विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व नाटिका का मंचन कर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसका शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया. मौके पर स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है. शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चाहिए. पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि शिक्षा में अंग्रेजी का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है कि अगर उन्हें उनकी मातृभाषा में शिक्षा दी जाए, ताकि छात्र निरंतर समग्र विकास की ओर अग्रसर रह सके. डॉ आरएस पांडेय ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में रहने वाले प्रत्येक सदस्य को जल जंगल जमीन को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा. निदेशक डॉ श्रवण पूर्वे ने कहा कि विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर स्कूल निरंतर अपने प्रगति के पथ पर अग्रसर है. कार्यक्रम को एसएन लाल, सुब्बी पूर्वे, अमरजीत सिंघानिया, साहिल राज, प्रतिमा कुमारी, अभिषेक कुमार, उमेश सिंह ने भी संबोधित किया. इस बीच विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर डॉ. माला कुमारी, डॉ. कौशल किशोर झा, डॉ. साकेत महासेठ आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




