Madhubani : चंद्रडीह मुसहरी टोला में खुला पशु चिकित्सालय

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 01 Aug 2025 6:08 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की चंद्रडीह पंचायत के चंद्रडीह मुसहरी टोला में शुक्रवार को सामुदायिक भवन में पशु चिकित्सालय का उद्घाटन

विज्ञापन

खजौली . प्रखंड क्षेत्र की चंद्रडीह पंचायत के चंद्रडीह मुसहरी टोला में शुक्रवार को सामुदायिक भवन में पशु चिकित्सालय का उद्घाटन मुखिया जयप्रकाश मंडल, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. नीतेश कुमार सिंह ने किया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि महादलित टोला में पशु चिकित्सालय खुल जाने से अब पशुपालक को पशु से संबंधित कोई भी बीमारी की दवा अब आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. उन्होंने महादलित वर्गों में गाय, भैंस, बकरी पालन के लिए जागरूक किया. कहा कि आज के समय में खेती के साथ साथ दुधारू पशु पालने से किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि होगी. मुखिया जयप्रकाश मंडल ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर गांव में पशु चिकित्सालय खोला गया है. मौके पर अजय कुमार मंडल, वार्ड सदस्य अरुण कुमार, मो. कलाम, सतन सदाय, बेचन सदाय, धनेश्वर ठाकुर, हनुमान मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन