Madhubani News : पेंड़ काटने के विवाद में मारपीट दो लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जयनगर थाना क्षेत्र के लसकारीया गांव में आपसी विवाद में मारपीट हुई.
विज्ञापन
खजौली.
जयनगर थाना क्षेत्र के लसकारीया गांव में आपसी विवाद में मारपीट हुई. जिसमें दो लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि अर्जुन की पेड़ काटने पर मना करने पर शिव कुमार सिंह एवं उनके पुत्र अतुल कुमार सिंह के साथ गांव के ही श्याम कुमार सिंह,सज्जन कुमार सिंह,रौशन कुमार सिंह एवं ललिता देवी ने मारपीट किया. एक जुट होकर धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल व्यक्ति लसकारिया गांव निवासी शिव कुमार सिंह एवं उनके पुत्र अतुल कुमार सिंह को ग्रामीणों के सहयोग से खजौली सीएचसी में भर्ती कराया गया. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.ज्योतींद्र नारायण ने घायल व्यक्ति को इलाज किया गया. इस मारपीट की घटना की सूचना सीएचसी प्रभारी द्वारा खजौली थाना को सूचना देने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई लोकेश कुमार को हॉस्पिटल भेज कर घायल व्यक्ति से फर्द ब्यान दर्ज किया गया. फर्द ब्यान में घायल व्यक्ति ने बताया कि सभी नामदर्ज व्यक्ति द्वारा घातक हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की फर्द बयान जयनगर थाना को भेज दिया जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










