निगम क्षेत्र में गर्मी के मौसम में नहीं होगी पेयजल की किल्लत

Published at :03 Mar 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
निगम क्षेत्र में गर्मी के मौसम में नहीं होगी पेयजल की किल्लत

तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही भूजल स्तर नीचे चला जाता है, जिसके कारण पेयजल की किल्लत हो जाती है.

विज्ञापन

मधुबनी . तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही भूजल स्तर नीचे चला जाता है, जिसके कारण पेयजल की किल्लत हो जाती है. लेकिन इस गर्मी में नगर निगम पेयजल की कमी नहीं होने देगी. गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पेयजल संकट से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है. निगम प्रशासन नल जल योजना से जुड़ी छोटी गड़बड़ी को दूर करने के लिए 24 घंटे और बड़ी गड़बड़ी को दूर करने के लिए 72 घंटे का समय निर्धारित किया है. सभी शिकायतों का प्रतिदिन पंजी में दर्ज किया जायेगा. नगर निगम विवाह भवन में इसके लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. पूर्व में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार गर्मी से पहले सभी तैयारी को अमल में लाया जाएगा और निगम के संसाधनों की समीक्षा कर जलापूर्ति की जाएगी. गठित टीम को दिया गया निर्देश गड़बड़ियों को दूर करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. वहीं नियंत्रण कक्ष का नंबर 6207820874 जारी किया गया है. इस टीम का प्रोजेक्ट मैनेजर विकास कुमार का नंबर भी यही होगा. वहीं सुपरवाईजर सत्यजीत कुमार झा का नंबर 8789437567 भी जारी किया गया है. वार्ड एक से 11 तक के लिए पलंबर राकेश सिंह, इलेक्ट्रीशियन परशुराम शर्मा, फीटर सह मैकेनिक सीताराम मांझी व मेसन प्रदुम्न सिंह को शामिल किया गया है. वहीं आठ हेल्पर बनाया गया है. वार्ड 12 से 23 के लिए पलंबर विकास कुमार, इलेक्ट्रीशियन मो. साजीद, फीटर सह रिजवान आलम व मेसन सुरज महतो को टीम में शामिल किया जाएगा. वहीं यहां पर आठ हेल्पर बनाया गया है. वार्ड 24 से 35 के लिए पलंबर अरविंद कुमार, इलेक्ट्रीशियन मो. जहीर आलम, फीटर सह मैकेनिक कुंदन महतो व मेसन मनसुख कुमार बनाये गये हैं. वार्ड नंबर 36 से 4 के लिए पलंबर मो. अमीरूद्दीन, इलेक्ट्रीशियन गोविंद कुमार, फीटर सह मैकेनिक महफूज आलम व मेसन शिव कुमार को जिम्मेवारी दी गयी है. सभी टीम के साथ आठ हेल्पर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्या कहते हैं अधिकारी नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में एकल विंडो की स्थापना की गई है. स्थापित नियंत्रण कक्ष में पेयजल से जुड़ी सभी शिकायतें एकीकृत रूप से दर्ज कराई जाएगी. जिसके समाधान के लिए समय का निर्धारण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन