Madhubani News : रिटायर्ड शिक्षक के घर से नकद व जेवरात की चोरी

सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रेश्वर ठाकुर के घर में बुधवार की रात चोरों ने दस लाख रुपये के जेवरात व दस हजार नकद की चोरी कर ली.
बासोपट्टी. थाना क्षेत्र स्थित सिरियापुर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रेश्वर ठाकुर के घर में बुधवार की रात चोरों ने दस लाख रुपये के जेवरात व दस हजार नकद की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की. बताया जा रहा है कि आधी रात को चोर पिछले दरवाजे की छिटकिल्ली खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया. फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि घर में अलग-अलग के कमरे में सोये हुए लोगों के दरवाजे में बाहर से हैंडिल लगाकर बंद कर दिया था. बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे गोदरेज से कुछ नकद व जेवरात की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी के पुत्र जयराम ठाकुर ने बताया कि अपने कमरे में सोये थे. पिछले दरवाजे से घर में घुसे चोरों ने मुझे और मेरे पिताजी को बाहर से गेट लगाकर बंद कर दिया. जिस कमरे में गोदरेज और गहने थे, चोरों ने उसी कमरे में चोरी की. गोदरेज को खंती से तोड़कर एक बैग में रखे गहने चुराने के बाद उसी बैग में गहनों के खाली डिब्बों को रखकर घर के पीछे खेत में फेंक दिया. परिजनों ने बताया कि जब रात में शौच के लिए उठे तब घटना की जानकारी हुई. रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी. इसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कई पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले चोर भाग चुके थे. पीड़ित परिवार की मांग पर डॉग स्क्वायड टीम भी बुलायी. एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल किया. एसडीपीओ विप्लव कुमार सिरियापुर गांव पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. विधायक अरुण शंकर प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




