मधुश्रावणी गीतों से गुलजार बना है गांव की गलियां
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Aug 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन

मिथिलांचल का लोक पर्व मधुश्रावणी गीतों से इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के परसौनी, सिमरी, दूल्हा, भोजपंडोल, चहुटा सहित कई अन्य गांव का कोना कोना गुलजार हो रहा है.
विज्ञापन
बिस्फी. मिथिलांचल का लोक पर्व मधुश्रावणी गीतों से इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के परसौनी, सिमरी, दूल्हा, भोजपंडोल, चहुटा सहित कई अन्य गांव का कोना कोना गुलजार हो रहा है. नव विवाहिताओं के पायल की झंकार एवं उनके मधुर गीतों से वातावरण भी मनोरम बना हुआ है. मुख्यत: नव विवाहिताओं द्वारा मनाए जाने वाली इस लोक पर्व के दौरान संपूर्ण क्षेत्र के वनों और वृक्षों की हरियाली देखते ही बन रही है. नव विवाहिताओं द्वारा श्रावण मास की पंचमी तिथि से निर्जला व्रत की साधना कर 15 दिनों तक मनाए जाने वाली इस महान लोक पर्व का अपने आप में एक अलग ही महत्व है. नव विवाहिताएं अक्सर मायके में रहकर ही यह पर्व मानती है. नव विवाहिता अपने पति की लंबी आयु, मायका और ससुराल की खुशियों के लिए यह व्रत मुख्य रूप से करती है. इस पर्व में पंडित भी महिला ही रहती है. नव विवाहिता पूजा देवी, अर्चना देवी ने बताया कि 15 दिनों तक ससुराल का ही अन्न ग्रहण कर व्रत करती है. माता गौरी की बासी फूल से ही पूजा की जाती है. इस परंपरा का उत्साह इसके पालन से ही होता है. कथा भी महिला पंडित द्वारा ही सुनाई जाती है. कहा जाता है कि जो महिला रोज इस बीनी को पढ़ती है उन्हें हर प्रकार की सुख संपदा मिलती है. परिवार में हंसी-खुशी बनी रहती है. कुल मिलाकर यह पर्व नव विवाहिताओं का बेहद खास त्योहार है. इसे लेकर उनका उत्साह देखते ही बन रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




