Madhubani : नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय चैती छठ

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

मधुबनी . जिला मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत हुई. सुबह होते ही व्रती महिलाएं घर-आंगन की सफाई करने के बाद छठ की तैयारी में जुट गयी. स्नानादि से निवृत्त होकर नियम-निष्ठा के साथ पारंपरिक तरीके से अरवा चावल, मूंग की दाल के साथ घी में बनी सब्जियों जिसमें सेंधा नमक का ही प्रयोग किया गया था, ग्रहण किया. फिर प्रसाद बनाने के लिए गेहूं व चावल अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाया. इसी से छठ पर्व के लिए प्रसाद तैयार किया जाएगा. पं. कांतिधर झा ने कहा है कि मिथिला व विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 2 अप्रैल को छठ व्रती खरना की रस्म पूरी करेगी. उसके अगले दिन 3 अप्रैल को अस्ताचलग्रामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पण किया जाएगा. 4 अप्रैल की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ अर्पण करने के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो जाएगा. उन्होंने कहा है कि निष्ठापूर्वक भगवान भास्कर को अर्घ अर्पण करने से सभी मनोकामनाएं अपने-आप पूरी हो जाती है. छठ घाटों की सफाई में जुटे लोग चैती छठ को लेकर घाटों की सफाई की जा रही है. कई जगह निजी स्तर से लोग छठ घाटों की सफाई करने में जुटे दिख रहे हैं. शहर के गंगासागर तालाब स्थित छठ घाट की सफाई कर उसे आकर्षक तरीके से सजाने की व्यवस्था की जा रही है. छठ घाट जाने वाली पहुंच पथ को भी दुरुस्त किया जा रहा है. ताकि भगवान भास्कर को अर्घ अर्पण करने आने वाली छठ व्रतियों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन