आटे और गुड़ से बनाएं झारखंड का फेमस मीठा गुलगुला
गुलगुला (AI IMAGE)
Jharkhand Style Gulgula Recipe: झारखंड में रहकर गुलगुला ट्राई नहीं किया तो अब आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. आइए बताते हैं आटे और गुड़ से बनने वाला ये टेस्टी झारखंड स्टाइल गुलगुला बनाने की रेसिपी.
Jharkhand Style Gulgula Recipe: आपने मीठे में तो खूब सारी मिठाईयां ट्राई की होंगी, जो हर किसी को बहुत टेस्टी लगती हैं. लेकिन क्या आपने कभी आटे से बनने वाले मीठे गुलगुले ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको झारखंड की गलियों में मिलने वाले सबसे फेमस और देसी स्टाइल गुलगुले बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. आटे से बनने वाले ये गुलगुले बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम और मीठे होते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और इसकी सारी सामग्री आपके घर के किचन में आसानी से जरूर मिल जाएगी. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से झारखंड स्टाइल गुलगुला बनाने की रेसिपी.
आपके शहर में
झारखंड स्टाइल गुलगुला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- गेहूं का आटा- 1 कप
- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – आधा कप
- सौंफ – 1 छोटी चम्मच
- दूध या पानी – जरूरत अनुसार
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: लिट्टी-चोखा के बाद अब ट्राई करें बिहारी स्टाइल बैंगन बड़ी
झारखंड स्टाइल गुलगुला कैसे बनाएं?
- झारखंड स्टाइल गुलगुला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ लें, इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें.
- अब इसमें गेहूं का आटा, सौंफ और इलायची पाउडर डालें. अब आप धीरे-धीरे इसमें दूध या पानी डालकर पकौड़े जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें, इससे गुलगुले अच्छे फूले हुए बनते हैं.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें, अब आप हाथ या चम्मच की मदद से से थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर धीमी आंच पर तेल में डालें. इसे ब्राउन होने तक आप तलें. गुलगुलों को धीरे-धीरे पलटते रहें जब तक वे चारों तरफ से सुनहरे भूरे न हो जाएं.
- अब इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह आप सारे घोल से गुलगुला तैयार कर लें. अब तैयार हुए गुलगुले को सर्व करके मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए