ePaper

अगलगी में दस घर एवं दुकान जलकर राख, हजारों का नुकसान

Updated at : 22 Nov 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में दस घर एवं दुकान जलकर राख, हजारों का नुकसान

देवनाथपट्टी में गुरुवार रात अगलगी की घटना हो गई. अगलगी में दस घर और दुकान जलकर नष्ट हो गये.

विज्ञापन

घोघरडीहा . थाना क्षेत्र के देवनाथपट्टी में गुरुवार रात अगलगी की घटना हो गई. अगलगी में दस घर और दुकान जलकर नष्ट हो गये. लाखों रुपये की परिसंपत्ति का नुकसान हुआ है. अगलगी में देवनाथपट्टी के प्रदीप कामत, संजय कामत, देवनारायण कामत, रामकिशुन भंडारी, महादेव मंडल, खरखर मंडल, मदन मंडल, राम नारायण साहू, कुशुम लाल चौधरी, राम प्रकाश कामत का घर एवं दुकान जलकर नष्ट हो गया. बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर और दुकान के अंदर रखे कपड़ा, अनाज, बर्तन, फर्नीचर समेत हजारों रुपए नकदी जलकर राख हो गया. अगलगी के मूल कारणों की सही जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना अग्नि पीड़ितों ने अंचल अधिकारी शशांक सौरभ और थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा को देकर सरकारी सहायता देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन