Madhubani News : भाषण प्रतियोगिता में तन्नु प्रथम व जानवी द्वितीय

Published at :04 Mar 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : भाषण प्रतियोगिता में तन्नु प्रथम व जानवी द्वितीय

प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल झंझारपुर की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल झंझारपुर की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. मौके पर स्कूली छात्रों के बीच भाषण, क्विज व लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिका निशा कुमारी द्वारा गणेश वंदना गाकर किया गया. प्रतियोगिता में वर्ग 8 वीं, 9 वीं व 10 वीं के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तन्नु कुमारी, द्वितीय जानवी कुमारी, तृतीय शांति कुमारी रही. लेखन और क्विज प्रतियोगिता में आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, अमन कुमार, कृष कुमार, नितिका कुमारी, स्नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, आरती कुमारी, माही कुमारी, साधना कुमारी, श्वेता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुगंधा कुमारी, बेबी कुमारी, शाइस्ता, सिमरन कुमारी, खुशी कुमारी, सरस्वती कुमारी व आयुषी कुमारी ने भाग लिया. विद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज झा ने स्कूल के द्वारा चलाया जा रहे ‘दाम कम और शिक्षा में दम’ में मुहिम को याद किया और अपने स्कूल को समाज के सभी वर्गों के लिए वरदान बताया. प्रमोद कुमार, हिमांशु शेखर, किशोर झा, शुभकांत राय, दीपा कुमारी रानी कुमारी, बब्ली कुमारी, किरण कुमारी, सरिता कुमारी, साबिहा तब्बसुम, मंजु कुमारी, निशा कुमारी, आयुषी कुमारी और प्रीति कुमारी सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं सहित स्कूल केयर टेकर महाराज झा की भी उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन