Madhubani News : भारतीय संस्कृति व जीवन दृष्टि के विचारक थे स्वामी विवेकानंद : डॉ. सत्येंद्र

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 16 Jan 2026 11:05 PM

विज्ञापन

जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में 12 से 18 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में 12 से 18 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाया जाएगा. शुक्रवार को निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ. प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सिंडिकेट सदस्य डॉ अमर कुमार उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जूही कुमारी व निधि कुमारी झा, द्वितीय स्थान पर अंजलि कुमारी और शिवानी कुमारी व तृतीय स्थान पर रागिनी कुमारी, सायरा प्रवीण व प्रीति कुमारी रही. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांदनी खातून, द्वितीय स्थान नीतू प्रिया, प्रीति कुमारी राजपूत व तृतीय स्थान पर काजल कुमारी रही. निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया . पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद सिंह व सिंडिकेट सदस्य डॉ. अमर कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगति छात्रों को ऊंचा उठा सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है. स्वामी विवेकानंद संस्कृति बोध और जीवन दृष्टि के विचारक के रूप में जाने जाते हैं. डॉ निवेदिता कुमारी, डॉ पूजा कुमारी गुप्ता, डॉ पुष्पलता झा, डॉ अरुण कुमार मंडल ने छात्राओं को आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन उन्हें सफलता तक ले जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और आई क्यूएसी द्वारा किया गया. सभा में डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ. निभा झा, डॉ. शक्ति कुमारी, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. कुमारी अनुराधा, डॉ सुभद्र झा, डॉ शिव कुमार पासवान, डॉ कल्पना कुमारी, डॉ शिखा कुमारी, डॉ ममता कुमारी, डॉ मोहम्मद आलम, डॉ सुषमा कुमारी, डॉ लॉ कुमार सिंह, डॉ फैज, श्याम नारायण महासेठ, अशोक कुमार झा, पंकज कुमार, विकास कुमार सिंह, उत्कर्ष अंकित विनय भूषण पंजीयार, प्रमोद कुमार अग्रवाल, शाहीन के साथ कई कर्मी और छात्राएं उपस्थित थे.अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ सत्येन्द्र प्रसाद सिंह व संचालन डॉ अरिंदम कुमार ने की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता कुमारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन