Madhubani News : निकट के स्कूल में सेंटअप परीक्षा में छात्रों को करना होगा शामिल

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : निकट के स्कूल में सेंटअप परीक्षा में छात्रों को करना होगा शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. इंटर की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी और 26 नवंबर तक चलेगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक होंगी. मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगी. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को होगी. परीक्षा के लिए समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वर्तमान सत्र 2024-26 के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में विधिवत नामांकित स्टूडेंट्स, जिनका ऑनलाइन आवेदन भरा गया है और किसी कारणवश उस शिक्षण संस्थान की मान्यता निलंबित, रद्द, वापस ली गयी हो तो उन संस्थान के स्टूडेंट्स को निकट के शिक्षण संस्थान के साथ संबद्ध कर सेंटअप परीक्षा में शामिल करायेंगे. इस संबंध में स्पष्ट रूप से सभी प्लस टू विद्यालयों को वीडियो कंफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया गया है. समिति ने कहा है कि सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले या परीक्षा में असफल रहने वाले स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी. सेंटअप परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन करना है. बिहार बोर्ड ने जिलेवार टीमों को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया जाये और रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाये. यदि किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है या औपचारिक रूप से ली जाती है तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन