Madhubani News : डीएम व सामान्य प्रेक्षक ने नुक्कड़ नाटक टीम को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : डीएम व सामान्य प्रेक्षक ने नुक्कड़ नाटक टीम को किया रवाना

प्रेक्षकों ने डीआरडीए परिसर से तीन नुक्कड़ नाटक दल को प्रचार वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

मधुबनी. लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान को और गति देने के लिए गुरुवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं सभी विधा सभा के सामान्य प्रेक्षकों ने डीआरडीए परिसर से तीन नुक्कड़ नाटक दल को प्रचार वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं प्रेक्षकों ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन कर नाटक के माध्यम से दिए जा रहे संदेशों की सराहना की. जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी से करें. नुक्कड़ नाटक जैसी रचनात्मक पहल मतदाताओं में चेतना जगाने में प्रभावी भूमिका निभाती है. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार ने कहा कि यह नुक्कड़ नाटक दल जिले के 100 न्यूनतम मतदान केंद्र वाले बूथ क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा. टीम अपनी आकर्षक प्रस्तुति, संवाद और गीतों के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व से अवगत कराएगी और 11 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदात��ओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया जाएगा. साथ ही नागरिकों को जागरूक मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाने और मतदान को अपना अधिकार व कर्तव्य दोनों समझने की प्रेरणा दी जाएगी. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. मौके पर डीडीसी सुमन प्रसाद साह, डीआरडीए निदेशक सरफराजुद्दीन अहमद, मिडिया कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी आनंद अंकित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कर्मी व आमलोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन