Madhubani News : समाजसेवी ने छठ घाट का किया शिलान्यास

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

धकजरी गांव में गुरुवार को कुमराहा तालाब के पास छठ घाट का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. प्रखंड के धकजरी गांव में गुरुवार को कुमराहा तालाब के पास छठ घाट का शिलान्यास मरूकिया पंचायत के मुखिया रामगुलाम भंडारी की माता समाजसेवी सावित्री देवी ने किया. मुखिया राम गुलाम भंडारी ने कहा कि ग्रामीणों की बहुत दिनों से इस तालाब में छठ घाट बनाये जाने की मांग थी. तालाब के उराही करण के बाद शिलान्यास किया गया है. 15 वीं वित्त योजना से तकरीबन 5 लाख की लागत से यह घाट बनाया जा रहा है. यह तालाब बहुत दिनों से सूखा पड़ा था. बरसात के बाद लोग विभिन्न कामों में उपयोग कर सकेगें. मौके पर अजीत मिश्र, रमन कुमार, उमाकांत भंडारी, मो. शमीम, राम कुमार कामत, उमेश भंडारी, यदुवीर भंडारी, मो. इमामुद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन