Madhubani News : छठ घाटों पर धूम्रपान व थूकने पर रहेगा प्रतिबंध
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 10:18 PM
विज्ञापन
छठ घाट व इसके आसपास तंबाकू सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
विज्ञापन
मधुबनी.
छठ घाट व इसके आसपास तंबाकू सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस इलाकों में कहीं भी इसके सेवन करते पकड़े गए लोगों पर कोटपा अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा. जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है. विभाग की ओर से तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को दर्शाते हुए जगह-जगह पर बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे. यहां पर लोगों को तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए मना किया गया है. सार्वजनिक छठ घाटों पर लोगों की भीड़ जुटेगी. जिसे देखते हुए धूम्रपान व यत्र तत्र थूकने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ताकि स्वस्थ्य व संक्रमण मुक्त होकर छठ पर्व मनाया जा सके. एनसीडीओ डॉक्टर एस एन झा ने कहा कि विकसित देश की तुलना में विकासशील देशों में धूम्रपान करने वालो की संख्या बढ़ रही है. बिहार में करीब 25 प्रतिशत लोग धूम्रपान का सेवन करते है. इस स्थिति में विभागीय निर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.तंबाकू सेवन मुख कैंसर का है प्रमुख कारण
डॉ. एसएन झा ने कहा कि सभी तरह के कैंसरों में तंबाकू के सेवन से जुड़े कैंसरों का हिस्सा 40 प्रतिशत है. इसमें 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर तंबाकू के प्रयोग से होता है. तंबाकू सेवन पर रोक लगाने साथ ही तंबाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में वृहत पैमाने पर जन-जागरूकता फैलाने की जरुरत है. तंबाकू का दुष्प्रभाव सबसे अधिक स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है.लोगों को जागरूक करना जरूरी
एनसीडीओ ने कहा कि लोगों को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ बनाने तथा सभी स्वास्थ्य खतरों से बचाने के लिए तंबाकू चबाने व धुम्रपान से होने वाले सभी परेशानियों और स्वास्थ्य जटिलताओं से लोगों को आसानी से जागरूक करने के लिए बैनर पोस्टर होर्डिंग आदि लगाया जा रहा है. तंबाकू के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिला के सभी सार्वजनिक स्थानों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए यह आवश्यक है, कि वहां पर तम्बाकू मुक्त क्षेत्र परिसर का साइनेज, बोर्ड, दीवाल लेखन या होडिंग लगा होना चाहिए.सार्वजनिक स्थानों पर थूकना स्वास्थ्य के लिए खतरा :
सोशियो इकोनोमिक एंड एडुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी ( सीड्स) के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कहा कि तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना स्वास्थ्य के लिए खतरा है और संचारी रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है. तंबाकू सेवन करने वाले की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है. थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी तथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है. भादवि. (आइपी सी) की धारा 268 एवं 269 के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षापूर्ण अथवा विधि विरूद्ध कार्य करेगा जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है, तो उसे छह माह का कारावास एवं 200 रुपये जुर्माना किया जा सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










