Madhubani News : ब्राउन शुगर, कफ सिरप व बाइक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Published at :08 Feb 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : ब्राउन शुगर, कफ सिरप व बाइक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी 48वीं बटालियन की वाही सीमा चौकी कमला के अंतर्गत बेतौंहा बीओपी के जवानों ने विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान 6 तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जयनगर. एसएसबी 48वीं बटालियन की वाही सीमा चौकी कमला के अंतर्गत बेतौंहा बीओपी के जवानों ने विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान 6 तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों का नाम सुशील कुमार, विमलेश कुमार यादव, लालू कुमार यादव, अमित कुमार यादव, रामबाबू यादव, बिरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई. कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि सूचना मिली कि भारत के स्तंभ के रास्ते प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी होने वाली है. जिसे रोकने के लिए कमला के प्रभारी के नेतृत्व में अन्य पांच कर्मियों का विशेष गठित गश्ती दल के जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया. कुछ समय बाद गश्ती दल ने देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर भारत के स्तंभ के रास्ते चोरी छुपी नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा है. तभी तस्कर की नजर एस एस बी के गश्ती दल पर पड़ी गश्ती दल को देखते ही तस्कर बाइक लेकर भागने लगा. जिसे गश्ती दल के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. तस्करों को गिरफ्तार कर के कमला कैंप में लाया गया. जहां उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पीले प्लास्टिक में ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया. बरामद पदार्थ को ड्रग डिटेक्शन किट से टेस्ट किया. उसकी पुष्टि ब्राउन शुगर के रूप में की गई. इसके अतिरिक्त 1280 भारतीय मुद्रा एवं 880 नेपाली मुद्रा व 5 मोबाइल फोन बरामद हुए. एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अनुसंधान प्रारंभ किया गया हैं. न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेजा गया हैं. कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने यह बताया कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पूर्व में भी एस एस बी जवानों द्वारा ब्राउन शुगर के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन