Madhubani News : दवा व्यवसायी पर हुई गोलीबारी का हुआ खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लिस ने पूर्व में हुई दवा व्यवसायी पर गोलीबारी मामले का उद्भेदन कर दिया है.

विज्ञापन

हरलाखी. पुलिस ने पूर्व में हुई दवा व्यवसायी पर गोलीबारी मामले का उद्भेदन कर दिया है. इस घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआहा निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई. यह जानकारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने दी. कहा कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि वारदात में अरेर थाना क्षेत्र के चंपा निवासी राजू यादव सहित हरलाखी के अन्य अपराधी भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. नौ मई को थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 227 स्थित पिपरौन पेट्रोल पंप में घुसकर दो अपराधियों ने एक दवा दुकानदार मनोज साह पर गोली चला दी थी, हालांकि मनाेज पेट्रोल पंप के काउंटर वाले रूम में घुस गये. जिससे गोली शीशे वाले दरवाजे में लगी. इस मामले की जांच चल रही थी. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन