Madhubani News : कोसी नगर में डूबे युवक की दूसरे दिन भी खोज जारी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Jul 2025 10:42 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव स्थित कोसी मुख्य नहर में बुधवार को लापता हुए युवक का अब तक पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

बाबूबरही. थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव स्थित कोसी मुख्य नहर में बुधवार को लापता हुए युवक का अब तक पता नहीं चल सका है. इस मामले में घटना के 24 घंटा बाद भी नहर से युवक बरामद नहीं हुआ है. घटना के दूसरे दिन गुरुवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के दो दो नाव नदी में युवक को खोजने के लिए चक्कर लगाता रहा. इधर, पुल पर सड़क जाम रहने से दोनों छोड़ पर गाड़ियों की लंबी लाइन दिन भर लगने से आने जाने वाले राहगीरों को गंतव्य स्थान तक जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. युवक की पहचान छोटकी रौआही निवासी रामकृपाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र बलराम यादव के रूप में हुई है, लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद उक्त गांव के चार, पांच युवक कोसी नहर में स्नान करने को लेकर पुल पर पहुंचा. सब से पहले नहर के तेज धारा में बलराम यादव पुल पर से छलांग लगा दी. लगभग एक सौ मीटर तक पानी के ऊपर से उपलाते गया. उसके बाद से कहीं कुछ पता नहीं चला, इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं, समाचार लिखे जाने तक खुटौना बाबूबरही सड़क जाम थी, कोसी नहर में युवक की तलाशी जारी है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन