Madhubani News : एसडीपीओ ने लंबित मामलों की समीक्षा की

Published at :04 Mar 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : एसडीपीओ ने लंबित मामलों की समीक्षा की

एसडीपीओ निशिकांत भारती की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. एसडीपीओ निशिकांत भारती की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई. जिसमें पिछले माह में दर्ज कांडों और उसमें अब तक हुई कार्रवाई एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई. बैठक में क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निबटारे में तेजी लाने, नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूल करने, शराब माफियाओं पर नकेल कंसने, फरार आरोपितों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, थाना में फरियाद लेकर आये लोगों के साथ कुशल व्यवहार करने व क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि सभी एसएचओ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैनी नजर बनाये रखें. पूरी तरह सजग व सतर्क रहें. होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायें. उन्होंने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर शराब तस्कर बेहद सक्रिय हो जाते हैं. थानाध्यक्ष विशेष रूप से सजग और सक्रिय रहते हुए जगह बदल-बदल कर सघन वाहन जांच अभियान चलाते रहें. विशेष रूप से इंडो नेपाल बॉर्डर के आस-पास वाले जगहों पर सघन अभियान चलाकर शराब तस्करों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. उन्होंने वरीय अधिकारियों और न्यायालय से प्राप्त मामलों पर त्वरित एक्शन लेते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने समेत कई अहम दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, बिस्फी एसएचओ अविनाश कुमार, साहरघाट अपर थानाध्यक्ष मो. शमीम, खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, हरलाखी के जितेंद्र सहनी, पतौना के राजकिशोर पंडित, औंसी के विकास कुमार, अरेर के नेहा निधि, मधवापुर के पंकज चौधरी व डीएसपी कार्यालय के रीडर अरविंद कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन