ePaper

Madhubani News : एसडीएम ने नवनिर्मित जी प्लस फोर भवन का किया निरीक्षण

Updated at : 12 Jun 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : एसडीएम ने नवनिर्मित जी प्लस फोर भवन का किया निरीक्षण

एसडीआरएफ के लिये तकरीबन आठ करोड़ 52 लाख 38 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित जी प्लस फोर नवनिर्मित भवन का जायजा लिया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड के महमदपुर गांव में एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने गुरुवार को एसडीआरएफ के लिये तकरीबन आठ करोड़ 52 लाख 38 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित जी प्लस फोर नवनिर्मित भवन का जायजा लिया. उन्होंने भवन के कमरे, कीचन रूम, हॉल, पार्किंग, बिजली, पानी, शौचालय, स्नान घर, फायरसेफ्टी व सभी मंजिलों पर पहुंच कर अवलोकन लिया. बता दें कि महमदपुर गांव में सड़क के किनारे एक यूनिट एसडीआरएफ टीम के लिये जी प्लस फोर पांच मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है. जिसे बाढ़ व आपदा से पहले ही एसडीआरएफ के लिये इस भवन को उपयोग में लाने के लिए एसडीआरएफ केंद्र के रूप में शामिल कर लिया जायेगा. बाढ़ व आपदा में एसडीआरएफ को इसी केंद्र से अनुमंडल क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा. बताते चलें कि बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ व आपदा के दौरान मधुबनी व दरभंगा से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जाता था. जिसके ठहराव में कई तरह की समस्या आती रहती थी. अब बेनीपट्टी में एसडीआरएफ का एक यूनिट टीम का पदस्थापना की गई है. अब आपदा के दौरान यहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगी. एसडीआरएफ सीधे अपने केंद्र से बाढ़ आपदा में रवाना होंगे. मौके पर भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन