Madhubani News : क्वार्टर फाइनल मैच में सलेमपुर ने रैयाम को हराया

Published at :30 Jan 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : क्वार्टर फाइनल मैच में सलेमपुर ने रैयाम को हराया

नवटोल भराम गांव में आयोजित जिला स्तरीय एनपीएल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सलेमपुर की टीम ने रैयाम टीम को हराकर जीत दर्ज की.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड के नवटोल भराम गांव में आयोजित जिला स्तरीय एनपीएल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सलेमपुर की टीम ने रैयाम टीम को हराकर जीत दर्ज की. फिटनेस विलेज के तत्वाधान में आयोजित नवटोल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रैयाम टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में 197 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में रैयाम की टीम ने लास्ट बॉल पर छक्का लगाकर 203 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच के दौरान अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि सरोज सिंह, पंसस पंकज पांडे, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जगत प्रकाश यादव, सुबोध मंडल, श्याम देव प्रसाद, शुभम सिंह, आशुतोष सिंह आदि ने कहा कि एनपीएल टूर्नामेंट बीते छह साल से आयोजन में हजारों दर्शक मैच का लुत्फउठाते रहे. शुभम सिंह एवं श्यामदेव प्रसाद अंपायर एवं कॉमेंटेटर के रूप में सुमित कुमार झा लोगों कमेंट्री से दर्शकों को आनंद दे रहे रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन