बिहार के इन दो जिलों में जल्द शुरू होगा चीनी मिल, किसानों और युवाओं के लिए गुड न्यूज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Dec 2025 5:55 PM
भागलपुर और बांका में खुलेंगी नई चीनी मिलें (AI फोटो)
Bihar Sugar Mill: दरभंगा और मधुबनी जिले की बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सहकारिता मॉडल पर अत्याधुनिक तकनीक से मिलें शुरू होंगी. इससे किसानों को बेहतर दाम और युवाओं को रोजगार मिलेगा.
Bihar Sugar Mill: दरभंगा और मधुबनी के सकरी और रैयाम चीनी मिल को चालू करने के दिशा में पहल शुरू हो गया है. चीनी मिल को बनाने के लिये डीपीआर जल्द ही बन जायेगा. इसके बाद पुणे की संस्था बसंत बाबा सुगर इंस्टीच्यूट से अन्य संसाधन के लिये भी बातें की जा रही है. विधायक माधव आनंद ने बताया है कि सरकार से लगातार क्षेत्र के विकास की बातें हो रही है. इसमें सकरी और रैयाम चीनी मिल को चालू करना सबसे पहली प्राथमिकता में रखा गया है.
क्या बोले विधायक
बंद दोनों चीनी मिल का डीपीआर बनाने के लिये गन्ना इंस्टीच्यूट को जिम्मेदारी दी गयी है. विधायक माधव आनंद ने बताया है कि चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि जीत के बाद चीनी मिल को शुरु करने की पहल की जाएगी. लहेरियागंज विधायक माधव आनंद ने कहा कि सकरी और रैयाम चीनी मिल को चालू होने पर लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही यहां के किसान भी खुशहाल होंगे.
चीनी मिल सहकारिता मॉडल के तहत चालू किया जाएगा. इसको लेकर डीपीआर की प्रक्रिया चल रही है. नये चीनी मिलों में अत्याधुनिक मशीन लगाई जाएगी. जिससे चीनी के अलावा अन्य उत्पाद का भी उत्पादन हो सके. इसमें इथनॉल, बायोकेमिकल सहित अन्य पदार्थ का उत्पादन हो सकेगा.
आनंद ने कहा कि सरकार पहले ही चीनी मिलों को चालू करने को लेकर मंजूरी दे चुकी है. मधुबनी विधानसभा में अब हर क्षेत्र में विकास देखने को मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
शहर में बनेगा मिनी मिथिला हाट
मधुबनी शहर के बीच में गंगा सागर तालाब के नजदीक इको पार्क का निर्माण किया जाएगा. इससे बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों को लाभ मिलेगा. शहर में मिनी मिथिला हाट का निर्माण कराया जाएगा. स्टेडियम का निर्माण जल्द हो इसके लिए हमने स्थल पर जाकर आवश्यक निर्देश दिए.
बस स्टैंड के निर्माण को गति देने के लिए भी अधिकारियों को कहा है. शहर में मॉनसुन से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर मेयर अरुण राय से हमेशा साथ में हैं. मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर भी हमने सरकार एवं स्थानीय पदाधिकारी से बात किए हैं.
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बात चल रही है. महराजगंज से लेकर सिंगिनीयां चौक तक सड़क का निर्माण चल रहा है. इससे जाम से काफी राहत मिलेगी. विधानसभा के जनता को सरकारी काम में कठिनाई ना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए रोड मैप रेडी किया जा रहा है. इसके लिए हर महीने जनता के लिए अपने कार्यालय में एक हफ्ते तक का समय देंगे.
इसे भी पढ़ें: अगले 120 घंटे बिहार में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट
नए साल पर घूमने का है प्लान तो चले आइए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, जानिए क्यों खास है यह जगह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










