अगले 120 घंटे बिहार में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार को लेकर जारी किये एक पूर्वानुमान में बताया कि यहां फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी. आइये जानते हैं 27 दिसंबर तक बिहार के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: समूचा बिहार इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. कई दिनों से सूर्य देवता के दर्शन बिहार के लोग नहीं कर पाए. इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 27 दिसंबर तक के लिए चेतावनी जारी की है. इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की चेतावनी के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में कोहरे का खास असर देखने को मिल सकता है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में यह अलर्ट जारी हुआ है उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

क्या प्रभाव दिखेगा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इन जिलों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना जताई है. कई इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है. इससे शीत दिवस की स्थिति बन सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी डेटा

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टेम्परेचर पर क्या अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के रिपोर्ट के अनुसार 22 दिसंबर को बिहार में ठंड का असर और बढ़ गया है. राज्य में आज का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नालंदा जिले के राजगीर में रिकॉर्ड हुआ. बीते 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है. गया, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर और मुंगेर समेत कई इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ठंड जारी रहने की संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन